टोंक| इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी टोंक के सक्रिय सदस्य डॉ. प्रतीक सालोदिया को सआदत अस्पताल का प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बनाए जाने पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी टीम की ओर से माला एवं साफा पहनाकर कर गुलदस्ता भेंट किया। रेड क्रॉस सोसाइटी प्रतिनिधि मंडल एवं पदाधिकारी कलेक्टर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष से भी मिले तथा गतिविधियों के बारे में चर्चा कर रेड क्रॉस कार्यालय के लिए हेतु भूमि या भूखंड आवंटन की मांग की। डॉ. प्रतीक सालोदिया ने कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा और सभी का मार्गदर्शन प्राप्त करता रहूंगा सचिव हनुमान सिंह सोलंकी ने बताया कि आपकी मेहनत, समर्पण और सेवाभाव निश्चित ही इस नई जिम्मेदारी में उत्कृष्ट परिणाम लाएंगे। आपके मार्गदर्शन में अस्पताल निरंतर प्रगति करेगा और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी और समाज की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देते रहें। सक्रिय आजीवन सदस्य नीलिमा सिंह, रमेश चंद्र काला, डॉ. प्रदीप गहलोत, डॉ. अमरदीप जैन, संदीप बोहरा, प्रवीण सिंह, प्रदीप शर्मा, बनवारी शर्मा, डॉ. सीताराम विजयवर्गीय, रमेश सैनी, राकेश तसेरा, अक्षय बोहरा आदि रेड क्रॉस के मेंबर उपस्थित रहे।