झुंझुनूं | सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सहकार सप्ताह के तहत जयपुर स्थित कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में राज्य स्तरीय सहकारी महोत्सव मनाया गया। इसमें झुंझुनूं की उप-रजिस्ट्रार विभा खेतान को जिले में नवाचार करने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम कुमार दक, शासन सचिव व रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा, राजफैड के एमडी सौरभ स्वामी, अपेक्स बैंक के एमडी रणवीर सिंह चुंडावत ने प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान सहकारिता अधिनियम के तहत 250 निष्क्रिय समितियों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने, लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने, नवाचार के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में मिलेट कैफे शुरू करने, सहकार से समृद्धि विजन के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।