करौली| कानून व्यवस्था की सतत निगरानी और जेल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस उप अधीक्षक, करौली ने उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीणा के साथ करौली जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। करौली थाना प्रभारी, सदर थाना प्रभारी, लांगरा थाना प्रभारी जाब्ते के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। बैरकों का गहन निरीक्षण किया। भोजनशाला भी देखी। जेल में कुल 203 बंदी मिले। सभी की सघन जांच की गई। बंदियों के पास मौजूद सामान की भी सावधानी से तलाशी ली गई। निरीक्षण के दौरान कोई निषिद्ध या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने जेल स्टाफ को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए। नियमित जांच और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।