दौसा|शहर के वार्ड संख्या 12 स्थित रामकुंड नया कुआं की ढाणी में पांच दुकान के पास दौसा रोड पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भरा रहने के साथ ही रास्ते के बीच खुले कुएं से हादसे की आशंका बनी हुई है। यहां नाली नहीं होने से घरों और आसपास का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। पानी भराव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है, वहीं मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है। -देवानंद सैनी, दौसा