भास्कर न्यूज़ । नागौर 33/11 केवी जीएसएस रीको नागौर से संचालित 11 केवी मंगलम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 07:30 से 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता जसकरण मीणा के अनुसार इस दौरान राजपूत कॉलोनी, मंगलम नगर, हिरा सिंह नगर, मानसरोवर कॉलोनी, बीकानेर रोड, टाटा मोटर्स क्षेत्र, प्रेम नगर, श्याम विहार कॉलोनी में आपूर्ति बाधित रहेगी।