डूंगरपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर देर रात कार सवार बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें जबरन कार में डाल लिया और अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी करवाई। इसके बाद रामसागड़ा थाना पुलिस ने देर रात दोनों युवकों को मुक्त करवाया और मामले में दो बदमाशों को डिटेन किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इमरजेंसी के बाहर अचानक किया हमला जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर दो युवक मौजूद थे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए बदमाशों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद बदमाश उन्हें जबरन कार में डालकर वहां से ले गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। नाकेबंदी के बाद दोनों युवकों को छुड़ाया घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और जिले में नाकेबंदी करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। देर रात रामसागड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मुक्त करवा लिया। पुलिस ने मामले में दो बदमाशों को डिटेन किया है। मारपीट और अपहरण के कारणों की जांच पुलिस डिटेन किए गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। युवकों के साथ मारपीट क्यों की गई और उन्हें जबरन कार में डालकर ले जाने के पीछे क्या वजह थी, इसका पता लगाया जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।