जिले के पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण को लेकर डूंगरपुर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्टर देशल दान और एसपी मनीष कुमार ने आसपुर और साबला पंचायत समिति क्षेत्रों का व्यापक दौरा करते हुए संवेदनशील बूथों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर देशलदान व एसपी मनीष कुमार ने विभिन्न संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर और एसपी ने बूथों पर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर देशल दान ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, छाया की समुचित व्यवस्था तथा मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया ओर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने बूथों पर पहुंची मतदान दलों के कार्मिको से कल चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शिता रखते हुए चुनाव करवाने के निर्देश दिए। वहीं, एसपी मनीष कुमार ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 2850 पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात किए गए है। वही संवदेनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर वीडियो ग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। कल 7 पंचायत समितियों के 115 वार्डों में होगा मतदान दूसरे चरण के तहत कल डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों- डूंगरपुर, पाल देवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, दोवड़ा, आसपुर और साबला के कुल 115 पंचायत समिति वार्डों तथा 17 जिला परिषद वार्डों के लिए मतदान होगा। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।