राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में सरपंच पद के लिए मतदान शनिवार शाम 6 बजे संपन्न हो गया है। अब मतगणना की जा रही है। शनिवार को पहले चरण में 16 जिलों के 104 पंचायत समितियों के ग्राम पंचायत में चुनाव हुआ है। डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों के 232 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। इनमें 1462 सरपंच उम्मीदवार मैदान में थे। रामसोर जूना में निर्विरोध सरपंच चुना भंडारी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामसोर जूना में सरपंच से लेकर पूरी कोरम निर्विरोध चुन ली गई है। यहां जयंतीलाल को निर्विरोध सरपंच चुना गया है, जबकि सभी 7 वार्डो के वार्डपंच भी निर्विरोध घोषित किए गए है। ये नतीजे आप दैनिक भास्कर न्यूज एप पर लाइव देख सकते हैं। नतीजे देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।