गुंदोज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान ग्रामीण बैंक की ओर से स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान, साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। बच्चों ने डांस के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बैंक मैनेजर अभिनव ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए। साइबर अपराध की पहचान समझाई। मोबाइल से डिजिटल पेमेंट की प्रक्रिया बताई। ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी। गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और प्लास्टिक उपयोग पर प्रश्नोत्तरी हुई। सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। सहयोग पर मैनेजर ने सवाई सिंह भाटी व अनु राजपुरोहित को शॉल व सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने बस स्टैंड से बैंक तक जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के नारे लगाए गए।