डूंगरपुर| अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा की जिला संगठनात्मक बैठक डाइट में हुई। संभागीय उपाध्यक्ष बलवंत बामनिया ने बताया कि प्रदेश प्रवास पर आए प्रदेश संगठन मंत्री उमराव लाल वर्मा, प्रहलाद शर्मा, बजरंग प्रसाद मझेजी के आतिथ्य में बैठक हुई। इसमें जिले की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर शिक्षकों की समस्याओं पर बात हुई। तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण, पे-प्रोटेक्शन, 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट से मुक्त रखने की मांग रखी गई। महासंघ के बैनर तले जुलाई माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी दी गई। संगठन की ओर से खरीदे गए तीजवड़ स्थित भूखंड का अवलोकन किया गया।