उदयपुर में आज भी तेज गर्मी का असर है। शहर में सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है। उदयपुर शहर का सुबह दस बजे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गर्मी का असर सबसे ज्यादा बाजार और सड़कों पर देखने को मिला। लोग पर मुंह पर कपड़ा बांधकर गर्मी से बचाव करते नजर आए। गर्मी से बचने के लिए सब जगह अलग-अलग जतन किए जा रहे है। उदयपुर शहर की तीज का चौक सब्जी मंडी की बात करें तो सब्जी बेचने वाले सुबह 9 बजे की तीखी धूप भी सहन नहीं कर पा रहे है। दिन भर सब्जी बेचने वालों ने गर्मी से बचाव के लिए प्रबंध कर रखे है। अधिकतर सब्जी बेचने वालों ने गर्मी से बचाव करने वाले बड़े-बड़े छाते लगा रखे है। सब्जी और फल वाले इस बाजार में अधिकतर महिलाएं व्यवसाय करती है। पूरा बाजार छतरियों से तना हुआ है ताकि इस धूप से राहत मिल सकें। उदयपुर शहर में आने वाला टूरिस्ट भी दिन के समय बाहर नहीं निकल रहा है और इनकी संख्या में भी कमी आई है। गर्मी की उदयपुर की ये 2 तस्वीरें देखिए… शहर का अधिकतम तापमान सोमवार को रविवार के मुकाबले 1.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है। रविवार को 21.6 डिग्री रहने वाला न्यूनतम तापमान सोमवार को घटकर 17.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और इसमें करीब 4 डिग्री की कमी आई है।