बारां| जिला मुख्यालय पर एकल अभियान अंचल बारां के नए परिवर्तित कार्यालय का उद्घाटन एलआईजी लाइन बाबजी नगर में किया गया। एकल अभियान संभाग राजस्थान के संरक्षक आचार्य परमानंद ने एकल अभियान के उद्देश्य और कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एकल अभियान को जन जन का अभियान बनाकर एकल के संस्थापक श्याम गुप्त के सपने को साकार करने का कार्य किया जा रहा है। बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा ने एकल के कार्यों को ईश्वरीय कार्य और समाज को संगठित करने वाला बताया। एकल समिति अध्यक्ष डॉ. सुरेश मेघवाल ने धन्यवाद​ दिया। इस दौरान भाग प्रा शिक्षा प्रमुख नरेश नागर, जिला सचिव द्वारकालाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष चतुर्भुज सैनी, अंतरराष्ट्रीय कवि जगदीश जलजला, सेवानिवृत्त प्राचार्य कैलाश शर्मा, सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम नामा, प्रमोद शर्मा, डॉ. हेमलता वैष्णव, बीना वर्मा, शिवराज मौजूद थे।