सूरतगढ़| शहर के वार्ड नंबर 10 में एक वृद्ध ने शुक्रवार शाम फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक जोतराम बाजीगर (65) लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था। एएसआई सुमेर सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र किशनलाल बाजीगर ने सिटी थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। किशनलाल ने बताया उसके पिता लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थे। शाम को घर में अकेले थे। इस बीच कमरे में रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। श्रीगंगानगर| वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा इस सत्र के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। श्रीगंगानगर| प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक कर सकेंगे। जिले के सभी विभागों, विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं व आमजन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले पात्र बच्चों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। श्रीगंगानगर| राजस्थान लोक सेवा आयोग की उप कारापाल (डिप्टी जेलर) सीधी भर्ती परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीईटी/पीएसटी) 15 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा का आयोजन महानिदेशालय कारागार, राजस्थान, जयपुर की ओर से कारागार प्रशिक्षण संस्थान, अजमेर में कराया जाएगा।