डिस्कॉम की ओर से बुधवार को सिरोही शहर के 33/11 केवी सिरोही सिटी जीएसएस के रामझरोखा फीडर पर रख-रखाव के लिए सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डिस्कॉम जेईएन ज्योति मीणा ने बताया कि इस दौरान शहर के कुम्हारवाड़ा, मोदी लाइन, सदर बाजार, ब्रह्मपुरी, टांकरिया, नर्सरी रोड क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।