सोजत रोड| दीपावली पर्व से पहले बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते बुधवार सुबह 8 से 11 बजे तक सोजत रोड फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता भरतसिंह चारण ने बताया, इस दौरान 33 केवी लाइन से जुड़े 33/11 केवी जीएसएस मांडा और कंटालिया से जुड़े सभी गांवों की बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी। चंडावल | कनिष्ठ अभियंता प्रियंका जोरवाल ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। इसके लिए 33 केवी जीएसएस अटापाड़ा- बोयल से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक अटबड़ा, रुदिया, बोयल, छीतरिया, खारियानींव और मंडला गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।