महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशन में उनियारा ब्लॉक की साथिनों की मासिक बैठक हुई। आयोजन उनियारा थाना परिसर स्थित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पर हुआ। उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। सुरक्षा उपायों पर जागरूकता बढ़ाना था। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चेतना पैदा करना था। बैठक में उनियारा ब्लॉक के सुपरवाइजर नरेश मीणा ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, शिक्षा सेतु योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर बात रखी। आवेदन की प्रक्रिया भी समझाई। एएसआई रतनलाल मीणा ने राजकॉप सीपीएन एप की जानकारी दी। उन्होंने बताया, एप से आपातकालीन सेवाओं तक त्वरित पहुंच संभव है। साथिनों को एप डाउनलोड करवाया गया। उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। हेड कांस्टेबल रूपसिंह ने बाल विवाह पर बात रखी। उन्होंने दुष्परिणाम बताए। महिलाओं को सतर्क रहने की अपील की। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की जानकारी दी। समय पर शिकायत दर्ज कराने पर जोर दिया।