उप तहसील दत्तवास क्षेत्र में भाड़ोती–मित्रपुरा एनएच-11 मार्ग के 1.30 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 10 करोड़ 98 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। परियोजना के तहत सड़क को व्यवस्थित और सुगम बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। प्रशासन की ओर से दत्तवास क्षेत्र में व्यापारियों और अन्य अतिक्रमणकर्ताओं को अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया गया था।