ईएसआईसी अब बीमित परिवारों के 40 साल से अधिक उम्र के परिजनों का हर साल फ्री हैल्थ चेकअप करेगा। इसके लिए ईएसआईसी कार्ड या आईपी नंबर लेकर नजदीकी ईएसआईसी अस्पताल जाना होगा। इसका फायदा प्रदेश के 14 लाख लोगों को मिलेगा। गुरुवार को चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अजमेर रोड स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इस राष्ट्रीय योजना का शुभारंभ किया। खींवसर ने कोटा मामले को लेकर कहा कि दवा, संक्रमण या अन्य कारणों का टीम पता कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वही आरजीएचएस योजना के लिए समीक्षा की जा रही है, जो भी खामियां हैं, जल्द समाधान निकाला जाएगा। देश में श्रम मंत्रालय के मुताबिक इस पहल का फायदा 40 करोड़ से अधिक कामगारों को मिलेगा। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज: जयपुर, अलवर (राजस्थान), दिल्ली, बापूनगर (गुजरात), बिहार, असम, मध्यप्रदेश (इंदौर), लखनऊ (यूपी), काकीनाडा (आंध्रप्रदेश), एंगुल (ओडिशा), रायपुर (छत्तीसगढ़), पुणे (महाराष्ट्र)।