फलोदी की मतोड़ा पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। दो कार्रवाई में अवैध हथियार बरामद पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया-जिलेभर में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए एक सघन अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी मतौड़ा अमानाराम के नेतृत्व में टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया। पहली कार्रवाई जिला विशेष टीम (DST) की सूचना पर केरलानाडा क्षेत्र में की गई, जहां एक आरोपी से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दूसरी कार्रवाई में एक टोपीदार 12 बोर बंदूक जब्त की गई। आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया मामसा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रविन्द्र निवासी मतोड़ा, फलोदी, और रतनाराम निवासी मतोड़ा के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी अमानाराम और प्रभारी डीएसटी गोरधनराम सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।