टोंक| आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 में छोटे से गांव देवली भांची के मनीष चौधरी पुत्र रामलाल चौधरी ने 142 वीं रैंक हासिल की है। किसान परिवार से संबंधित मनीष चौधरी वर्तमान में वाणिज्य विभाग में सहायक आयुक्त है। लेकिन उसका लक्ष्य आरएएस बनना था। हालांकि वो पहले छोटी-छोटी नौकरियां हासिल करने का प्रयास करते रहे। इस कारण वो बीए भी तीन साल देरी से कर पाए। लेकिन बीए के बाद आरएएस को अपना लक्ष्य बनाया। वो 2021, 2023 एवं 2024 में आरएएस में चयनित हुए। लेकिन अब आरएएस बनने का लक्ष्य पूरा हो पाएगा। चौधरी बताते हैं कि उनकी सफलता का मूलमंत्र नियमित अध्ययन और ऑनलाइन सेवा का सदुपयोग रहा है।