त्योहारी सीजन के बीच उदयपुर के फतहसागर झील के ऊपर आसमान में रोशनी की अनूठी कलाकारी देखने को मिली। ड्रोन शो के दौरान सुनहरे हिरण की विशाल आकृति उभरी, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। आसमान में सजे इस रोशनी भरे नजारे ने बड़ी संख्या में शामिल हुए शहरवासियों को यादगार अनुभव दिया। झील के ऊपर रात को एक भव्य और अनोखे ड्रोन शो का आयोजन किया गया। शाम ढलते ही रंग-बिरंगे ड्रोन्स ने आसमान में एक साथ उड़ान भरी और देखते ही देखते इंद्रिया की पहचान बन चुकी 'गोल्डन गजेल' (सुनहरे हिरण) की विशाल आकृति हवा में तैरती नजर आई। पहले देखिए, ड्रोन शो से जुड़ी 2 PHOTO'S रोशनी के इस जादुई प्रदर्शन ने किनारे पर मौजूद सैकड़ों उदयपुरवासियों और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अनूठे शो के माध्यम से ब्रांड ने अपने हाल ही में लॉन्च किए गए फेस्टिवल ज्वेलरी कलेक्शन 'पद्मिका' की झलक भी पेश की। आदित्य बिरला ज्वेलरी ब्रांड 'इंद्रिया' की ओर से आयोजित ड्रोन की जगमगाती लाइटों के जरिए 'पद्मिका' कलेक्शन के प्रमुख आभूषणों के बारीक डिजाइन और उनके खास सांस्कृतिक पैटर्न्स को आसमान में तराशा गया। परंपरागत स्टोर एक्सपीरियंस से आगे बढ़कर त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों से एक नए और रचनात्मक अंदाज में जुड़ने की दिशा में ब्रांड का यह प्रयास बेहद सराहा गया।