आजाद गोरक्षा दल वनस्थली के तत्वावधान में शुक्रवार को पांचवीं पैदल यात्रा वनस्थली ग्राम पंचायत से चाकसू स्थित शीतला माता मंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। गौभक्त भी उत्साह के साथ चले। यात्रा का उद्देश्य गौ माता के स्वस्थ जीवन, सुख-समृद्धि और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना करना है। आजाद गोरक्षा दल ने पैदल यात्रा की शुरुआत हुई।