कस्बे में निर्माणाधीन बाइपास कार्य के दौरान उपयोग में ली जा रही राख (फ्लाई ऐश) से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर डाली जा रही राख तेज हवा के साथ उड़कर आसपास के इलाकों और मुख्य कस्बे तक पहुंच रही है। जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उड़ती राख घरों में धूल के रूप में प्रवेश कर रही है। जिससे सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। वहीं खेतों में पहुंच रही राख फसलों और मिट्टी की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर रही है। लगातार उड़ती राख के कारण आमजन का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों ने भी समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राख के ऊपर तुरंत मिट्टी डलवाई जाए। अन्य आवश्यक उपाय किए जाएं, ताकि धूल उड़ने पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके।