पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने ग्राम धमूण खुर्द के पशु चिकित्सा उपकेन्द्र जटवाड़ा में एफ.एम.डी. टीकाकरण का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने पशु चिकित्सा उपकेन्द्र पावडेरा, डिडायच का औचक निरीक्षण किया। प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय ईसरदा का भी निरीक्षण किया। व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा उपकेन्द्र पावडेरा में पदस्थापित पशुधन निरीक्षक जितेन्द्र जाटव विगत तीन दिन से अनुपस्थित मिले। स्पष्टीकरण मांगने के बावजूद अब तक जवाब नहीं दिया। संयुक्त निदेशक ने संबंधित कार्मिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रतिवेदन संबंधित शाखा से तैयार कराने के निर्देश दिए। प्रतिवेदन निदेशालय भिजवाने को कहा। डॉ. गर्ग ने क्षेत्र के पशुपालकों को समय पर सभी सुविधाएं देने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण की सुविधा समय पर देने को कहा। मंगला पशु बीमा योजना में लक्ष्यानुरूप बीमा कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अधिक से अधिक पशुपालकों को लाभ दिलाने को कहा।