जल जीवन मिशन (JJM) से जुड़े 960 करोड़ रुपए के घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को आज (सोमवार) एक बार फिर एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। सुबोध अग्रवाल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पेशी पर ले जाते समय सुबोध अग्रवाल ने मीडिया से कहा- मैंने जांच में पूरा सहयोग किया है। मेरे से जो भी सवाल पूछे गए, उनके जवाब दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि फाइनेंस कमेटी के 37 मामलों में से केवल 4 उनके कार्यकाल के हैं, जबकि 33 प्रकरण उनसे पहले के अधिकारी के समय के हैं, जिनकी राशि करीब 600 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सुबोध अग्रवाल बोले- जिसमें पैसा लिया, उसकी जांच नहीं कर रहे उधर, 10 अप्रैल को सुबोध अग्रवाल को ACB कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा था। रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार सुबह 9:00 बजे जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित एसीबी कोर्ट में सुबोध अग्रवाल को पेश किया गया। पेशी पर आए सुबोध अग्रवाल ने मीडियो से कहा- मैंने एसीबी से बार-बार कहा है कि जिसमें पैसा नहीं लिया उसका नाम ले रहे हो, जिसमें पैसा लिया उसकी जांच नहीं कर रहे। सुबोध अग्रवाल जलदाय विभाग के फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन 18 अप्रैल 2022 से 17 मई 2023 तक रहे। वहीं सुबोध अग्रवाल के वकील की ओर से उनकी सास के निधन होने पर तेरहवीं तक अंतरिम जमानत मांगी गई थी, जिसे एसीबी कोर्ट ने खारिज कर दिया। एसीबी ने सुबोध अग्रवाल से सवाल-जवाब के लिए करीब 125 सवालों की विस्तृत सूची तैयार की थी। इन्हीं सवालों के आधार पर पिछले तीन दिनों में उनसे लंबी पूछताछ की गई। ---------- ये खबरें भी पढ़िए… जलदाय विभाग के अफसरों को होटल में बांटी थी रिश्वत, फरार SE ने 15 लाख रुपए में बनवाया था फर्मों का फर्जी सर्टिफिकेट; संपत्ति होगी कुर्क राजस्थान में 960 करोड़ के जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में अफसरों को जयपुर के एक होटल में बुलाकर रिश्वत बांटी गई थी। घोटाले में शामिल पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, 9 अफसर 17 फरवरी को पकड़े गए थे। (पूरी खबर पढ़ें) पूर्व IAS बोले- सरेंडर नहीं किया, न्याय की उम्मीद है, अपनी इच्छा से सहयोग करने आया हूं; कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को ACB कोर्ट ने शुक्रवार को 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। एसीबी ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी। पेशी से पहले सरेंडर के सवाल पर सुबोध अग्रवाल ने कहा- न सरेंडर किया है न लेकर आए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)