छीपाबड़ौद| भारत विकास परिषद शाखा की ओर से जिला अंधता निवारण समिति बारां के निर्देशन में 22 अक्टूबर, गुरुवार को निशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आर्य वाटिका, थाने के पास बस स्टैंड पर लगेगा। इसमें श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर का सहयोग रहेगा। शाखा अध्यक्ष दीपक जैन एवं सचिव गिरिराज बंसल ने बताया कि शिविर कमला देवी सोगानी की पुण्य स्मृति में राजेंद्र कुमार सोगानी एवं सोगानी परिवार, छीपाबड़ौद के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों की जांच और ऑपरेशन के साथ दवाइयां, काला चश्मा, भोजन एवं वाहन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के इच्छुक मरीज भर्ती के समय पहचान के लिए अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर अवश्य साथ लेकर आएं।