टोंक रोड चाकसू-निवाई के पास स्थित रामाज रिसोर्ट में रोड सेफ्टी लाइन एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ, परिवहन आयुक्त की ओर से 88वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ड्राइवरों की आंखों की नजदीकी और दूर की दृष्टि की जांच की गई। कैंप में 101 ड्राइवरों की जांच में 63 लोगों की नजर कमजोर पाई गई, जिन्हें निःशुल्क चश्में और आंखों की दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में तकनीकी टीम के रूप में जसविंदर और अनंत लकोटिया ने सेवाएं दीं। रामाज रिसोर्ट के मालिक मोहित टेलर ने शिविर के आयोजन के लिए बैंक्वेट हॉल निःशुल्क उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्यों में वे आगे भी इसी तरह सहयोग करते रहेंगे। ड्राइवरों को दी रोड सेफ्टी की जानकारी शिविर के दौरान सभी चालकों को बेसिक रोड सेफ्टी नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें अपनी लेन में वाहन चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने की सलाह दी गई। आयोजन में आरटीओ की भी सक्रिय भूमिका रही। अगला शिविर सीकर में होगा सचिव प्रताप भाटिया ने बताया कि अगला नेत्र जांच शिविर सीकर में आयोजित किया जाएगा, ताकि राजमार्गों पर चलने वाले चालकों की दृष्टि बेहतर रखी जा सके और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिले।