बारां| शहर में विजयादशमी के अवसर पर गणगौर सेवा समिति की ओर से 20 अक्टूबर को चौमुखा बाजार में शस्त्र पूजन एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में करीब 15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों और समिति के संरक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। समिति अध्यक्ष हितेश गुप्ता ने बताया कि विजयादशमी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समिति की ओर से हर साल दशहरे पर शस्त्र पूजन और रावण दहन किया जाता है। इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। समिति के पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा और महेश सोनी ने बताया कि आयोजन की तैयारियों में समिति सदस्य मनोज शर्मा, श्याम अवस्थी, दिनेश सेन, नवीन गर्ग, दिनेश गौतम, सोनू शर्मा, शंभू सिंह, विपुल वेद और चेतन गौड़ जुटे हुए हैं।