भीलवाड़ा | एलपीजी की किल्लत का असर हनुमान जन्मोत्सव पर किए भंडारों पर भी देखा गया। जन्मोत्सव आयोजन समितियों को पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिले तो कच्ची भट्टियां खुदवाकर छप्पनभोग के व्यंजनों के साथ ही बालाजी के भक्तों के लिए प्रसाद और भंडारे में परोसा गया। करीब 25 हजार भक्तों का भोजन भी इन्हीं भट्टियों पर बनाया। बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर, पुर रोड पर पंचमुखी बालाजी मंदिर, पूरणदासजी की बगीची, उद्योगपति बालाजी आदि मंदिरों पर प्रसाद बनाने के लिएभट्टियां खुदवाई