श्रीगंगानगर। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मटका चौक की 55 छात्राओं ने हरित विद्यालय पहल के तहत एक दिवसीय शैक्षिक व सांस्कृतिक भ्रमण किया। प्रधानाचार्य परमवीर सिंह बराड़ ने भ्रमण का शुभारंभ किया। पीएम श्री योजना के तहत फील्ड विजिट का महत्व बताया। छात्राओं ने ब्रिटिशकालीन एशिया की सबसे बड़ी चना मंडी देखी। भारत-पाक सीमा पर स्थित ऐतिहासिक हिंदुमलकोट का अवलोकन किया। प्रसिद्ध प्रेम मंदिर भी गए। विद्यालय स्टाफ संदीप कौर, लिपिका आत्रेय, शुभता, चंद्रशेखर, अरविंद, अंकुश, कुलदीप ने इन स्थानों का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व बताया। इससे छात्राओं का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ा।