उनियारा| यदि मैं सरपंच होता तो गांव में पक्की नालियों का निर्माण करवाता, जिससे गंदे पानी की निकासी सुगम होती और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता। इसके साथ ही प्रत्येक घर से कचरा संग्रहण के लिए डोर-टू-डोर कचरा गाड़ी की व्यवस्था करवाता, ताकि ग्रामीण कचरा इधर-उधर नहीं फेंकें। इससे गांव में गंदगी की समस्या कम होती और ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में मदद मिलती। लगाए गए पौधों की देखभाल की व्यवस्था भी करता। - टीकाराम मीणा, बोसरिया