छीपाबड़ौद| नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के गांव उतावली में मां दुर्गा नवयुवक मंडल की ओर से धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार कर उन्हें काली माता का स्वरूप दिया गया। इसके बाद 56 भोग प्रसादी का आयोजन हुआ और महाआरती की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंडल के सदस्य सचिन कुशवाह ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की आराधना के लिए यह आयोजन किया गया।