उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की गई दो समस्याओं का समाधान हुआ है। पीपी सिंघल मार्ग पर खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई गई, वहीं रेती स्टैंड क्षेत्र में बिजली के तारों पर फैली पेड़ की डालियों को हटवाकर खतरा दूर किया गया। दूसरी ओर, गोकुलपुरा में कई सालों से कचरा जमा है और पहाड़ा की जैन कॉलोनी में नाले की सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को राहत मिली... लाइनमैन जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ सेंट्रल एरिया के रेती स्टैंड से राजेंद्र सिंह राव ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में बिजली के तारों पर पेड़ की डालियां फैली हुई हैं। इससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना हुआ था। तारों के पास पेड़ की डालियां होने से किसी अनहोनी की आशंका भी बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम के लाइनमैन जालम सिंह ने मौके पर पहुंचकर इसका समाधान करवाया। इस कार्रवाई से लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जालम सिंह को ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। पीपी सिंघल मार्ग पर फिर रोशन हुई स्ट्रीट लाइट राधाजी चौक क्षेत्र के अजय चौबीसा ने पीपी सिंघल मार्ग पर रोड लाइट खराब होने की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम के जेईएन राजकुमार मावलिया ने कार्रवाई करते हुए लाइट ठीक करवा दी। इसके बाद क्षेत्र में फिर से रोशनी हो गई और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान का इंतजार... गोकुलपुरा में सालों से जमा कचरा, गंदगी से लोग परेशान गोकुलपुरा से मोहित अग्रवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई सालों से कचरा पड़ा हुआ है। लंबे समय से कचरा नहीं हटाए जाने के कारण वहां गंदगी फैल रही है। आसपास रहने वाले लोगों को इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित सफाई नहीं होने से कचरे का ढेर जमा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सफाई करवाकर इस समस्या से राहत दिलाई जाएगी। जैन कॉलोनी के नाले में कई दिनों से जमा कचरा पहाड़ा की जैन कॉलोनी से चिराग ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र के नाले में कई दिनों से कचरा जमा है। नाले की सफाई नहीं होने से गंदगी बनी हुई है। कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित होने की आशंका है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग नाले की सफाई होने का इंतजार कर रहे हैं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:3 साल पहले खोला नाला ढका ही नहीं, न रोड लाइट जलती न ही होती सफाई 2.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 3.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 4. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 5.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 6.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 7.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप