करौली| राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सोमवार को राजभवन में युवा लेखक एवं विचारक करौली जिले के टोडाभीम के निवासी एन के शर्मा की पुस्तक प्रेरणा से परिवर्तन की ओर का विमोचन किया। लेखक ने पुस्तक की प्रति राज्यपाल को भेंट की। इस दौरान राज्यपाल बागड़े ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति युवाओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। कार्यक्रम में लेखक की पत्नी माधुरी शर्मा, पुत्रियां युविका शर्मा व अविका शर्मा भी मौजूद रहीं। पुस्तक प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव पर आधारित है, जो युवाओं को सही दिशा चुनने और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करती है।