बांसवाड़ा| शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक स्तर बीए, बीएससी, बीकॉम के दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर के इंटरनल टर्म टेस्ट 15 अप्रैल से शुरू होंगे। स्नातकोत्तर एमए, एमकॉम, एमएससी के दूसरे व चौथे सेमेस्टर के इंटरनल टर्म टेस्ट भी इसी दिन से होंगे। प्राचार्य प्रोफेसर कल्याणमल सिंगाड़ा ने विद्यार्थियों को जारी टाइम टेबल के अनुसार टेस्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, इंटरनल टेस्ट में शामिल नहीं होने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में फेल घोषित किया जाता है। न्यूनतम 8 नंबर नहीं लाने वाले विद्यार्थियों को भी फेल घोषित किया जाएगा।