सवाईमाधोपुर|अनाज मंडी मुनीम विकास समिति ने कृषि उपज मंडी समिति के सचिव को ज्ञापन दिया। समिति ने मंडी में काम कर रहे सभी पात्र मुनीमों को लाइसेंस जारी करने की मांग की। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी रखी। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और हम्मालों की तरह मुनीमों को भी किसान कलेवा योजना का लाभ मिले। महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना का लाभ दिया जाए। बीमा और चिकित्सा सहायता दी जाए। महिला मुनीमों को प्रसूति सहायता दी जाए। ज्ञापन के बाद मंडी सचिव ने निदेशक कृषि विपणन निदेशालय को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है।