बारां| प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ग्राम रथ अभियान के तहत सोमवार को अंता में सीमली, विजयपुर, बोरड़ी, बड़ां, खेड़ीजागीर, मियाड़ा बारां-अटरू में दीलोद हाथी, खरखड़ा रामलोथान, कटावर, बिछालस, सकतपुर, किशनगंज में संदोकड़ा, आगर, औगाड़, सनवाड़ा, कस्बाथाना तथा छबड़ा में मूंडला, दीलोद तथा खोपर में ग्राम रथों से प्रचार-प्रसार का आयोजन किया। इस दौरान ऑडियो वीडियो व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं का संदेश दिया। अभियान में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल वैन की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों और उन्नत पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। लोक कलाकारों द्वारा गांवों में संध्या चौपाल में शाम के समय गीतों और नाटकों के जरिए योजनाओं को रोचक ढंग से समझाया जा रहा है। मंगलवार को अंता में मियाड़ा, कोयला, रेबारपुरा, उल्थी, कोटडीसूंडा, तिसाया, बारां-अटरू में रीछंदा, किशनपुरा, कनोटिया, बडौरा, शेरगढ़, किशनगंज में देवरी, बीलखेड़ा डांग एवं बीलखेड़ा माल में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।