RLP सांसद हनुमान बेनीवाल 2 जुलाई को बाड़मेर और बालोतरा आएंगे। यहां पर विभिन्न सामाजिक एवं पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बेनीवाल बॉर्डर के इलाकों में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने की घटनाओं को लेकर लोगों से मिलेंगे। उनसे पूरी जानकारी लेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी करेंगे। जिले के लोगों ने मुलाकात में बताई थी अपनी पीड़ा दरअसल, प्रशासन इंटरनेशनल बॉर्डर पर अतिक्रमण को चिन्हित कर ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहा है। कांग्रेस ने धार्मिक स्थलों को गिराने पर अपना विरोध दर्ज करवाया है। जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के साथ सड़क पर प्रदर्शन भी किया है। मामले में जिले के कई लोगों ने सांसद बेनीवाल से मामले को लेकर मुलाकात भी की थी। एक्स पर पोस्ट कर दी थी आने की जानकारी सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 2 जुलाई को बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के दौरे पर रहूंगा। यहां पर विभिन्न सामाजिक एवं पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लूंगा। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में व्याप्त असंतोष एवं चिंताओं के संबंध में जनभावनाओं को जानने का प्रयास करूंगा। साथ ही हिंदू एवं मुस्लिम समाज के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर श्रद्धा व्यक्त करूंगा। पार्टी परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने के साथ ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनूंगा।