हनुमानगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि इंदिरा गांधी को दुनिया में आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उनके प्रधानमंत्री रहते बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, हरित क्रांति को बढ़ावा देने, गरीबी उन्मूलन और रियासती प्रिवी पर्स खत्म करने जैसे फैसले लिए गए। दादरी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुटनिरपेक्ष आंदोलन के नेतृत्व में भी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को देश में लौहपुरुष के नाम से जाना जाता है। आजादी के बाद देश की रियासतों को एकजुट करने में पटेल की भूमिका रही। उनके नेतृत्व में सैकड़ों रियासतों को भारतीय संघ में शामिल किया गया। दादरी ने कहा कि देश के निर्माण और विकास में दोनों नेताओं का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। दादरी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और जिले के कांग्रेसजनों की ओर से दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।