हनुमानगढ़ में पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मुकेश कुमार (21) और अविनाश (20) नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 13 अक्टूबर को प्रताप सिंह शेखावत ने हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में बिजली के तार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि यह गिरोह निर्माणाधीन मकानों, सुनसान इमारतों और सरकारी भवनों से तार चुराता था। इसके बाद वे तांबा निकालकर बेच देते थे। इस मामले में पहले भी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।