हनुमानगढ़ में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा दल ने 12 मिठाई दुकानों की निर्माण इकाइयों की जांच की। दल ने पीलीबंगा, कैंचियां और गोलूवाला से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। यह कार्रवाई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने की। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि पीलीबंगा में सुमन फूड प्रोडक्ट्स से मिल्क केक, लक्ष्मी मिष्ठान भंडार और मां भगवती जोधपुर स्वीट होम से मावा के सैंपल लिए गए। अनिल स्वीट्स से पनीर, पीआरपी स्वीट्स एंड केटर्स और श्री राधिका जोधपुर मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले के सैंपल लिए गए। कैंचियां में बालाजी मिष्ठान भंडार से मिल्क केक का सैंपल लिया गया। गोलूवाला में महारानी भटियाणी जोधपुर स्वीट्स से मावा बर्फी, मैसर्स बीकानेर मिष्ठान भंडार से सेंटपीस और मीठा मावा, जबकि मैसर्स सुमन मिष्ठान भंडार से मावा का सैंपल लिया गया। कैंचियां बस स्टैंड पर बीकानेर से आई एक बस में पवन स्वीट्स के रसगुल्ले के 10 टिन बॉक्स पहुंचे थे। खाद्य सुरक्षा दल ने इनके भी सैंपल लिए। सभी सैंपल जांच के लिए बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार और संजय कुमार, गार्ड योगेश शर्मा तथा वाहन चालक गुरुशरण सिंह मौजूद रहे।