हनुमानगढ़ में गुड डे डिफेंस स्कूल और न्यू सैनिक स्कूल ने 'विक्टर्स ऑनर' स्पोर्ट्स अवॉर्ड समारोह आयोजित किया। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में 135 खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने मेडल, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न दिए। समारोह में एएसपी अरविंद विश्नोई, डीएसपी करण सिंह, अर्जुन अवॉर्डी संदीप मान, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, जीएसटी डिप्टी कमिश्नर रवि दाधीच और अंतरराष्ट्रीय जूडो कोच अभयजीत मौजूद रहे। एमडी दिनेश कुमार जुनेजा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर जीते पदक विद्यालय के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, लॉन टेनिस, क्रिकेट, तैराकी, बास्केटबॉल और घुड़सवारी में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पदक जीते। राष्ट्रीय स्तर पर मयंक ने एथलेटिक्स में स्वर्ण, मीठी ने अंडर-19 बॉक्सिंग में कांस्य और आलोक कुमार ने अंडर-14 आर्म रेसलिंग में कांस्य पदक हासिल किया। सूर्यकांत, सूर्यप्रताप, सौरभ कुमार, आयुष कुमार, रयना ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में क्वालीफाई किया। राज्य स्तर पर सौरभ कुमार, आयुष कुमार, पर्ल जुनेजा, साहिल, पुलकित, कुशाग्र और अनिश कुशवाह ने विभिन्न खेलों में पदक जीते। समारोह में संस्था के निदेशक विंग कमांडर जीडी शर्मा, प्रशासक अनुराग छाबड़ा, एनडीए निदेशक मनोज कुमार, प्राचार्य अनामिका गौड़, हॉस्टल निदेशक एलपी जैन, एनसीसी सदस्य, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।