राजस्थान में मौसम का उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। चूरू जिले में रिकॉर्ड, यह इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा टेम्प्रेचर है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण शुक्रवार दोपहर बाद हनुमानगढ़ के नोहर में तेज बारिश हुई। ओले गिरने से गर्मी अचानक कम हो गई। श्रीगंगानगर में भी आंधी के कारण तापमान में गिरावट हुई। आज सुबह हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में धूलभरी आंधी चली। हल्के बादल भी छाए। दिल्ली में बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार रात 21 फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल थीं। गर्मी से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब मैप में देखिए सबसे गर्म शहर… आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में अगले 3 दिन आसमान साफ रहेगा। तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार को दो जिलों में बारिश के बाद की तस्वीरें…