हनुमानगढ़ जंक्शन की न्यू सिविल लाइंस कॉलोनी में चोरों ने तीन निर्माणाधीन मकानों से 2.90 लाख रुपए के कॉपर तार चोरी कर ले गए। कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। न्यू सिविल लाइंस वेलफेयर सोसायटी ने शुक्रवार को जंक्शन पुलिस थाने में शिकायत दी। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर चोरी का सामान वापस दिलाने की मांग की है। सोसायटी सचिव प्रेम सिंह राघव के अनुसार 13 अक्टूबर की रात राजेन्द्र कुमार डाल के मकान आई-227 से 90 हजार रुपए के 40 बंडल कॉपर तार चोरी हुए। प्रमोद कुमार अग्रवाल के मकान बी-191 से डेढ़ लाख रुपए के 60 बंडल और विजय कुमार के मकान ए-230 से 50 हजार रुपए के 30 बंडल तार चोरी हुए हैं। सोसायटी ने पुलिस से चोरों को पकड़ने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।