हनुमानगढ़ में तलवाड़ा पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 100.37 ग्राम हेरोइन बरामदगी से जुड़े मामले में फरार 2 आरोपी और 3 साल से फरार 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी शामिल है। पहले मामले में, संगरिया थाने में दर्ज केस में वांछित गुरविंद्र सिंह उर्फ गुरी (21) निवासी कुराईवाला (पंजाब) और सुरजीत उर्फ गुरप्रीत सिंह (30) निवासी शाहपीनी (हनुमानगढ़) को पकड़ा गया। ये दोनों 23 सितंबर को 100.37 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए सुखप्रीत सिंह और गगनदीप कौर के मामले में फरार थे। भुंडड़ी पुलिस चौकी की टीम का रहा विशेष सहयोग दूसरी कार्रवाई में, पुलिस ने 3 साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी सतपाल सिंह उर्फ सत्ता (31) निवासी भुंडड़ी (पंजाब) को गिरफ्तार किया। सतपाल 12 अक्टूबर 2023 को तलवाड़ा झील क्षेत्र में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई मनजीत कौर और राजोबाई के मामले में वांछित था। दोनों कार्रवाइयों में तलवाड़ा थाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। इनामी आरोपी की गिरफ्तारी में पंजाब के लुधियाना जिले के भुंडड़ी पुलिस चौकी के एएसआई जसविंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल वरिंदर कुमार और कॉन्स्टेबल सुखविंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।