भारत विकास परिषद की प्रांतीय समूह ज्ञान प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के एसआरएम स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को बीकानेर में हुई थी। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रांत की 40 में से 15 शाखाओं ने हिस्सा लिया था। एसआरएम स्कूल की टीम अब 15 नवंबर को जयपुर में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। इस जीत पर सोमवार को एसआरएम स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद की नगर इकाई ने विजेता टीम और संगीत शिक्षक गुलशन अरोड़ा का स्वागत किया। परिषद पदाधिकारियों ने टीम को सम्मानित करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि टीम पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर हनुमानगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।