बाड़मेर | राजस्थान बैडमिंटन संघ की ओर से अलवर में आयोजित स्टेट अम्पायर असेसमेंट परीक्षा 2026 में बाड़मेर के हरीश चौधरी ने सफलता प्राप्त की। वे बाड़मेर जिले के बैडमिंटन खेल में पहले स्टेट अम्पायर बने। इस उपलब्धि पर बाड़मेर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव चूनसिंह भाटी एवं अन्य पदाधिकारियों ने हरीश को बधाई दी। भाटी ने कहा कि जिले के लिए यह गर्व का विषय है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को नियमों की बेहतर जानकारी मिलेगी। यह परीक्षा पुणे के असेसॉर विनय जोशी की देखरेख में हुई।