पाली में गुरुवार को भगवान हनुमान की जयंती पर सनातनी सेना की ओर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शहर के आदर्श नगर शीतला माता मंदिर से सुबह शोभायात्रा रवाना हुई। जो अम्बेडकर सर्किल, सूरजपोल, सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार, पानी दरवाजा, भेरूघाट, गांधी मूर्ति होते हुए गीता सत्संग भवन पहुंच सम्पन्न हुई। रास्ते में कई जगह पुष्प वर्षा का शोभायात्रा का स्वागत किया। भजन गाते हुए चले भक्त इससे पहले सुबह गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा की अगुवाई घुड़सवार कर रहा था। पूरे रास्ते श्रद्धालु भगवान हनुमान के जयकारे लगा रहे थे। इसके साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठी भजन मंडलिया भगवान हनुमान का गुणगान भजनों में करते हुए चल रही थी। भगवा ध्वज लहराते हुए युवा भगवान हनुमान के जयकारे लगाते हुए माहौल को धर्ममय करते हुए चल रहे थे। शहर के विभिन्न रास्तों से होकर शोभायात्रा गांधी मूर्ति गीता सत्संग भवन पहुंच सम्पन्न हुई। शोभायात्रा उपदेश राणा राष्ट्रीय चेयरमैन सनातन संघ, सनातनी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख प्रताप सिंह दहिया सूरत, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति नगर परिषद महेंद्र बोहरा, एवं समस्त सनातनी सेना परिवार के लोग शामिल रहे।