श्रीगंगानगर| हिन्दी प्रचार समिति द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दौलतपुरा में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं पेन वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जगीरचन्द फरमा, महासचिव मनीराम सेतिया, सदस्य अवतार सिंह मल्होत्रा, अशोक किंगर, मदन अरोड़ा एवं सुशील जैन उपस्थित रहे। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कल्याणा ने अतिथियों का स्वागत किया। साहित्यकार मदन अरोड़ा ने विद्यार्थियों को निरन्तर अध्ययन और हिन्दी अपनाने का संदेश दिया। अशोक किंगर ने नियमित विद्यालय आने व अनुशासन पालन की प्रेरणा दी।