उदयपुर में कहीं कचरे और गंदगी से लोग परेशान हैं, तो कहीं अधूरी सड़क, जलभराव और नाली की समस्या से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, 'भास्कर समाधान' पर समस्याएं सामने आने के बाद स्ट्रीट लाइट और सड़क किनारे उगी कांटेदार झाड़ियों जैसी समस्याओं का समाधान भी हुआ, जिससे लोगों को राहत मिली। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... लाइनमैन जीतमल डांगी बने 'पब्लिक के स्टार' नगर निगम के लाइनमैन जीतमल डांगी ने मधुबन इलाके के रहने वाले हरीश सिंह की समस्या का समाधान करवा दिया है। उन्होंने अपनी कॉलोनी में बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद लाइनमैन जीतमल डांगी ने मौके पर जाकर समाधान करवाया है। इससे लोगों को राहत मिली है। पोस्ट के बाद फिर रोशन हुई स्ट्रीट लाइट शहर के राधा जी चौराहा क्षेत्र में रहने वाले अजय ने रोड लाइट खराब होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के जेईएन राजकुमार मालवीय ने कार्रवाई की और लाइट ठीक करवा दी है। लेकिन कुछ समय बाद यह दोबारा बंद हो गई। समस्या पुन: पोस्ट होने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया है। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... कचरे के ढेर में मरा चूहा, बदबू से लोग परेशान सज्जनगढ़ रोड, शावरी कॉलोनी से शंकर मीणा ने कचरा साफ नहीं होने की समस्या को लेकर समाधान मांगा है। वहाँ एक चूहा भी मरा पड़ा है और कचरा भी फैला हुआ है। इससे बदबू फैलती है, मक्खियां बढ़ती हैं और बीमारियों का खतरा रहता है। रहवासियों को परेशानी होती है और आसपास का वातावरण भी दूषित होता है। बदबू के कारण लोगों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो सकता है। नाली नहीं होने के कारण सड़क पर कीचड़ एसएच 32ए, भोइयों की पंचोली से प्रकाश नाथ ने स्कूल के बाहर नाली नहीं होने की समस्या बताई है। पीपली चौक से मेन रोड तक गंदगी ही रहती है और स्कूल से निकलने वाला पानी भी रोड पर इकठ्ठा होता है। उससे पूरी रोड पर कीचड बन जाता है। फिसलन के कारण हादसों का खतरा रहता है और मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ती है। जल्द इनकी समस्या का समाधान किया जाए। 6 महीने से अटका सड़क निर्माण कार्य, हादसों का खतरा सेक्टर 11, हिरणमगरी से ऋषभ जैन ने पिछले 6 महीनों से रोड निर्माण कार्य लंबित होने की शिकायत पोस्ट की है। ऊबड़-खाबड़ रोड हो रखा है और रोलर भी 1 महीने से वहीं खड़ा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। सड़क पर बिखरे कंक्रीट से वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा रहता है। जल्द इनकी समस्या का समाधान किया जाए। पाइपलाइन के गड्ढे में भरा पानी, बढ़ी परेशानी एकलव्य कॉलोनी, वार्ड 11 से रमेश चंद्र पुरोहित ने कॉलोनी से मेन रोड पर पानी की पाइपलाइन जोड़ने के लिए खोदे गए गढ्ढे की समस्या साझा की है। इसके चक्कर में पुरानी पाइपलाइन भी तोड़ दी है और सारा पानी गढ्ढे में भर गया है। इससे जलापूर्ति बाधित हो सकती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छर पनपने और बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ती है। जल्द इनकी समस्या का समाधान किया जाए। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:28 दिन से प्यासे, जलदाय विभाग टालने में लगा, त्योहारी सीजन में भी अंधेरा 2. पोस्ट के बाद चौक की रोड लाइट हुई ठीक:प्रताप नगर में पेड़ों से भी नीचे झूल रहे बिजली के तार 3.‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:दो साल से सड़क बनने का कर रहे इंतजार, टेढ़े पोल की शिकायत, सुनवाई नहीं 4.‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:त्योहारी सीजन में अव्यवस्थाओं से परेशान दुकानदार, 3 महीने से पानी की पाइपलाइन लीकेज, प्रशासन मौन 5.‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:एक महीने से खराब रोड लाइट, सुनवाई नहीं, कीचड़ भरे रास्ते से परेशानी 6.भास्कर समाधान का असर:कालका मंदिर मार्ग पर एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक 7.‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 8.‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:राज्य सभा सांसद के घर के बाहर कचरा, चेतक सर्किल पर 'चेतक' की लगाम टूटी 9.पीपी सिंघल मार्ग पर फिर रोशन हुई स्ट्रीट लाइट:गोकुलपुरा में सालों से जमा कचरा, गंदगी से लोग परेशान 10.‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:3 साल पहले खोला नाला ढका ही नहीं, न रोड लाइट जलती न ही होती सफाई